Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एसडीपीआई ने की 3 माह के बिजली व पानी के बिल माफ करने की मांग

एसडीपीआई सवाई माधोपुर जिला कार्यकारिणी की ओर से शाहबुद्दीन अहमद राईन एवं विधानसभा अध्यक्ष ऐजाज अहमद द्वारा पानी व बिजली के तीन माह के बिल माफ करने के लिए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान प्रदेश में कोरोना जैसी महामारी के कारण 22 मार्च से अचानक लॉकडाउन होने की वजह से आमजन, किसान व उधमियों के व्यवसाय ठप होने पर विपरीत असर पड़ा है। जबकि लॉकडाउन के इस समय हर वर्ग की आमदनी शून्य है प्रदेश के मजदूर, किसान, मध्यम वर्गीय अधमी व्यापारी व आम नागरिक को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में जब हालात सामान्य होंगें तो मजदूर व आमजन के लिए सबसे बड़ी समस्या रोजगार की होगी और उधमियों व व्यापारियों के लिए उद्योग शुरू करने में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

sdpi submitted memorandum regarding electricit water bill
ऐसे में बिजली के दो माह के बिल स्थगित कर बाद में जमा कराने कि जो घोषणा सरकार द्वारा कि गई तब से प्रदेश में सरकार द्वारा अनुमोदित निजी बिजली कम्पनियों द्वारा लगातार बिजली के बिल जमा कराने की लिए कॉल व मैसेज किए जा रहे हैं।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया इस ज्ञापन के माध्यम से निवेदन करते हुए मांग करती है कि प्रदेश के सभी वर्ग आमजन, किसान, व्यापारी व उधमियों को राहत प्रदान करते हुए बिजली व पानी के तीन माह की अवधि (मार्च, अप्रैल व मई) के बिलों की संपूर्ण राशि माफ की जाए जिससे प्रदेश का हर वर्ग अपनी रोजी रोटी व जीवनयापन को दोबारा पटरी पर ला सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !