Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बिजली आपूर्ति को लेकर नायब तहसीलदार एवं सहायक अभियन्ता में हुई कहासूनी

कस्बे में बिजली आपूर्ति को लेकर नायब तहसीलदार एवं सहायक अभियन्ता में कहा सुनी होने तथा पुलिस द्वारा सहायक अभियन्ता को ले जाकर मेडिकल करवाने की जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार सुरेश नारायण बैरवा ने बताया कि 4 मई को आये तूफान से क्षेत्र में बिजली सेवाएं बन्द पड़ी हैं। बुधवार रात को पटवारी व ग्रामीणों के साथ 32 के.वी. कार्यालय पर पहुंचकर बिजली आने के बावजूद बिजली बन्द करने के बारे में पूछने पर सहायक अभियन्ता भागचन्द मीना ने अशौभनीय व्यवहार किया व धमकी दी। इस पर शिवाड़ पुलिस चौकी पर फोन से सूचना दी एवं उच्चाधिकारियों के साथ ही जिला कलेक्टर को लिखित में शिकायत की है।

Tehsildar and Assistant Engineer problem regarding electricity supply
शिवाड़ चौकी इंचार्ज सोसाईलाल ने बताया कि नायब तहसीलदार की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सहायक अभियन्ता पर कार्यवाही करते हुऐ मेडिकल जांच करवाई गई।
वहीं सहायक अभियन्ता का कहना है कि मैं दिन भर कार्य करने से थका हुआ था। क्षेत्र में कई जगह पोल से तार टूटे हुऐ थे जिससे बिजली चालू करने पर कोई दुर्घटना भी हो सकती थी। इसलिए बिजली बन्द कर रखी थी। नायब तहसीलदार के साथ कुछ स्थानीय नेता आये थे। थका हुआ होने के कारण उनकी बात पर थोड़ा गुस्सा आ गया और थोड़ी कहासूनी हो गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !