Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोक डाउन के दौरान सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ढ़ाई लाख का तम्बाकू गुटखा बरामद

लोक डाउन के दौरान सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ढ़ाई लाख का तम्बाकू गुटखा बरामद

शुक्रवार को थानाधिकारी गंगापुर सिटी दिग्विजय सिंह पु.नि. मय जाब्ता के कर्फ्यू ग्रस्त ईलाके में कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मुखबिर की सुचना मिलने पर चौपड़ बाजार, सर्राफा बाजार में आलोक कुमार गर्ग पुत्र मुरारी लाल गर्ग निवासी दोना पत्तल वाली गली गंगापुर सिटी के गोदाम से 5 कार्टून में कुल 513 प्रिमियम जर्दा के पैकेट, गोल्ड किंग सिगरेट के 30 पैकेट, गोल्ड फाईटर सिगरेट के 30 पैकेट जिसमें एक पैकेट में 20 डब्बीयां है, हाथी छाप तम्बाकू के 09 पैकेट, 07 बोरी में खुली बीड़ी का जर्दा बरामद किया गया, जिसकी कुल अनुमानतः कीमत 2.50 लाख रूपये है।

Big action Sawai Madhopur police during Lok Down, tobacco worth 2.5 lakhs Seized

उक्त माल कोरोना महामारी संक्रमण के चलते प्रतिबंधित है। ऐसी सूरत में उक्त माल रखने बाबत् गोदाम मालिक आलोक कुमार गर्ग व नौकर शाहबाज से उक्त माल को अपने कब्जे में रखने बाबत् अनुज्ञा पत्र या लाईसेंस चाहा तो नहीं होना बताया। चूंकि कस्बा गंगापुर सिटी में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं नागरिकों के स्वास्थ्य एवं लोक प्रशान्ति बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट महोदय सवाई माधोपुर ने धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता लागू की हुई है। गोदाम मालिक व नौकर द्वारा आदेशों की पालना नहीं कर उपरोक्त प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया गया है जिससे कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रमण की संभावना होकर नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोक शान्ति को खतरा उत्पन्न किया गया। गोदाम मालिक आलोक कुमार गर्ग व नौकार शाहबाज पुत्र निसार अहमद निवासी चूली की बगीची गंगापुर सिटी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !