श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्स्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर द्वारा शुक्रवार को नंद बाबा गौशाला खेरदा सवाई माधोपुर में गौवंश व बछड़ों को एक क्विंटल हरा चारा डाला गया। ट्रस्ट की ओर से अगले 22 दिनों तक हर रोज लगातार एक क्विंटल हरे चारे की व्यवस्था की जायेगी।

ट्स्ट के महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि ट्रस्ट निरन्तर इस कोरोना वायरस की संक्रमण काल को देखते हुए हर प्रकार की सहायता व सहयोग तत्परता से करता आ रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, ट्रस्टी वैद्य नाथूलाल शर्मा, तेज कुमार कुमावत, पूरण मल अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल डूंगरी वाले, राम सहाय विजयवर्गीय, व्यवस्थापक प्रधुम्न शर्मा आदि ने खैरदा गौशाला में गौवंश को हरा चारा अपने हाथों से खिलाया। इस अवसर पर गौशाला ट्रस्ट के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया