अ.भा.अजा.युवजन समाज, सवाई माधोपुर व स्थानीय ग्रेन गोदाम रोड (बाल्मिकी बस्ति) के लोगों द्वारा पुलिस के अधिकारीयों व जाबांज पुलिस जवानों का मानटाऊन थाना परिसर, बजरिया सर्किल, रेल्वे पुलिस सर्कुलेटिंग एरिया, रणथम्भौर सर्किल, आलनपुर कोतवाली थाना सहित कार्यरत पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने हेतु, पुष्प माला से भव्य स्वागत अभिन्नदन किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकिशन गोयर ने बताया कि देश, प्रदेश मे कोरोना महामारी जैसे महाप्रकोप के दौरान भी पुलिसकर्मी अपनी जान माल की परवाह न करते हुऐ अपनी जान जोखिम में रखकर व शहर के लोगों की महामारी से मुक्ति दिलाने, के लिये व शासन, प्रसासन के आदेशों की पालना सशक्त वफादारी से 24 घन्टो सतर्क रहते हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकिशन गोयर के साथ जिलाउपाध्यक्ष अशोक चण्डालिया, विरेन्द्र कुमार कलोसिया, बाल्मिकी समाज सेवी सेठ कालूराम सोनवाल, बब्लूसिंह, रामबिलास चण्डालिया, अजय कुमार सोनवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया