Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोई भी श्रमिक पैदल न चले

विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा भारत व राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को आपदा घोषित किया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार “कोई भी श्रमिक पैदल न चले” के क्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग द्वारा अन्तर्राज्यीय श्रमिक/प्रवासी आवागमन के सन्दर्भ में निर्देश जारी किये गये है।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने इस संबंध में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार तथा पुलिस अधिकारीगण मुख्य मार्गों पर पैट्रोलिंग कर सुनिश्चित करेंगे कि श्रमिकों का पैदल पलायन न हो। यदि पैदल श्रमिक मिले तो उन्हें समझाकर बसों के माध्यम से निकटतम शेल्टर कैम्प में भेजा जाये तथा भोजन, जल, शौचालय आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
कोई भी श्रमिक पैदल चलने के लिए मजबूर न हो, इसके लिए लॉकडाउन 3.0 के कैम्प में रह रहे श्रमिकों के लिए व्यवस्थाएं की जाएं। उपखण्ड अधिकारी/कैंप प्रभारी की मांग अनुसार प्रशासन द्वारा डिपो मैनेजर आरएसआरटीसी से आवश्यकतानुसार रोडवेज बसे उपलब्ध करवाई जाएगी, जिनका इस्तेमाल अन्तर्राज्यीय सीमा तक अनुमत राज्यों के श्रमिकों को सोशियल डिस्टेंसिंग व स्क्रिनिंग पश्चात छोड़ने हेतु किया जायेगा।

no migrants walk india lock down corona virus update
यदि श्रमिक जिला विशेष से 500 किलोमीटर दूरी से ज्यादा वाले स्थान पर जाना चाहते है, तो रेल द्वारा भेजे जाने के लिए सूचियां बनाकर कार्यालय जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के प्रभारी अधिकारी वार-रूम/माईग्रेशन सैल को भिजवाएं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि पुलिस नाकों पर पहुंचने वाले पैदल श्रमिकों को धैर्य के साथ समझाकर जिले के निर्दिष्ट लॉकडाउन 3.0 कैम्पों में भेजा जाएं।
उत्तर प्रदेश जाने वाले पैदल श्रमिकों को रोडवेज बसों के माध्यम से भरतपुर स्थित कैम्प में भिजवाए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बिहार, पं.बंगाल और झारखण्ड के श्रमिकों को लॉकडाउन 3.0 के कैम्प में रखे और इन श्रमिकों को धैर्यपूर्वक समझाते हुए रेल द्वारा भेजे जाने की व्यवस्था को तत्परता और संवेदनशीलता से सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लॉकडाउन 3.0 के कैम्प में रह रहे श्रमिकों की राज्यवार सूची बनाते हुए वार-रूम को उपलब्ध करवाएंगे ताकि संख्यानुसार संबंधित जिलों में रेल व बस द्वारा भिजवाया जा सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गृह विभाग के आदेशानुसार पास/अनापत्ति से संबंधित प्रकरणों को लंबित नहीं रखा जायें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !