Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग के आरोप में 2 आरोपी गिरफ्तार:-
रामचरण एचसी. थाना बामनवास ने नीरु उर्फ नीरज पुत्र घनश्याम निवासी लिवाली थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

हरसुख सिंह एचसी. थाना गंगापुर सिटी ने गोपाल पुत्र गंगाराम निवासी नयापुरा चूली थाना गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तारः-
जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चैधरी आईपीएस के निर्देश में हिमांशु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व किशोरी लाल वृताधिकारी वृत गंगापुर सिटी के निकट सुपरवीजन में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान में के तहत थाना उदेई मोड की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर दशहरा मैदान से मो. सईद उर्फ कन्नू पुत्र रफीक निवासी दशहरा मैदान गंगापुर सिटी थाना उदेई मोड के कब्जे से एक देसी कट्टा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार कर थाना उदेई मोड पर मु.न. 96/2020 दिनांक 11.06.2020 मय धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।

Police arrest seven accused sawai madhopur

दर्ज मुकदमात् के 4 आरोपी गिरफ्तारः-
रामसिहं उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सूरवाल ने शहादत पुत्र शाहबुद्दीन निवासी दोबडा कलां थाना सूरवाल को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सूरवाल पर मु.न. 66/20 धारा 341, 307 आईपीसी 3/25 आर्म्स एक्ट दिनांक 11/06/20 में दर्ज किया गया था।
किशोरीलाल आरपीएस वृताधिकारी वृत गंगापुर सिटी ने हरिसिंह व रामसिंह पुत्रान विश्राम निवासी सहजपुर थाना सदर गंगापुर सिटी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सदर गंगापुर सिटी पर 61/2020 धारा 323, 341, ता.हि. व 3 एस सी एसटी एक्ट में दर्ज किया गया था।
राकेश कुमार राजोरा सीओ ग्रामीण सवाई माधोपुर ने मगरूफ पुत्र अख्तयार खान निवासी खाट खुर्द हाल रेलवे कॉलोनी सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर मु.नं. 72/2020 धारा 498ए, 304बी, 306 ता.हि. दिनांक 11/06/2020 में दर्ज किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !