पॉपुलर फ्रन्ट इकाई सवाई माधोपुर ने ईदगाह के बाहर अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से देश में पिछले कई दिनों से भीडतंत्र द्वारा लगातार हो रही हत्याओं के खिलाफ अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस तरह के प्रदर्शन सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित अन्य कई गांवों में भी किये गए।
जिलाध्यक्ष असलम खान ने बताया कि देशभर में दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाले अन्याय सरासर गलत हैं। हाल ही में हरियाणा के 16 वर्षीय जुनैद की हत्या, झारखण्ड में भीड़ द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों की हत्या, यूपी में मस्जिद के अन्दर नमाज़ पढने वालो की गोली मारकर हत्या, मध्यप्रदेश और केरल की घटनाएं, राजस्थान के प्रतापगढ़ में जाफर, सीकर में दो युवकों की हत्या और इसी तरह हिन्दुस्तान के विभिन्न राज्यों में गोरक्षा के नाम पर लगातार हो रहे कत्लेआम की जितनी निंदा की जाए कम है, इन सभी घटनाओं पर पूरा देश शर्मसार है।
खान ने कहा हिन्दुत्व ऐजेन्डे के तहत हो रही इन निर्मम हत्याओं पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने का मतलब यह है की सरकार इन सब को मौन स्वीकृती देती है।
जिस प्रकार से दलित व अल्पसंख्यकों को मारा जा रहा है पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया सरकार से इस तरह के कत्लेआम को बन्द करने की अपील करती है और इनमें लिप्त दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने एवं ऐसे संगठनों पर पाबंदी लगाने की भी मांग करती है, ताकि देश में अमन और चैन कायम हो सके।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया