Sunday , 7 June 2026
Breaking News

समर्पित होकर कार्य करें चिकित्सक: जिला कलेक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। कलेक्ट्रेट स्थित सूचना एवं प्रौ़द्योगिकी विभाग के वीसी रूम से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नीति आयोग के 23 बिंदुओं के आधार पर चिकित्सा सेवाओं में गुणात्मक सुधार करें और साथ ही कार्य की रिपोर्टिंग भी करें, जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिए वे समर्पित होकर सेवाभाव से कार्य करें, जिससे मरीजों को उनकी सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।
जिला कलेक्टर पहाड़िया ने कहा कि चिकित्सकों को धरती का भगवान माना जाता है। ऐसे में चिकित्सकों की भी जिम्मेदारी है कि वे मरीजों की सेवा निस्वार्थ भाव से करें। बैठक में जिला कलेक्टर पहाड़िया ने कहा कि चिकित्साकर्मी दिए गए लक्ष्यों को प्राप्ति में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण का प्रसार नहीं हो, इसके लिए पूरे समर्पण के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाए। उन्होंने बैठक में ब्लॉक वाइज सैंपल की समीक्षा करते हुए सब्जी वाले, दूध वाले, रेहडी वालों के रैंडम सैंपल लेकर जांच करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर पहाडिया ने बिंदूवार समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों को दो सप्ताह में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। चिकित्सा प्रभारियों को लक्ष्य की प्राप्ति में कोताही नहीं बरतते हुए समय पर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। टीकाकरण, एएनसीए आयरन फोलिक एसिड गोली का वितरण, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना में ऑनलाइन भुगतान, राजश्री योजना के भुगतान की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए।

Work dedicated doctor District Collector meeting sawai madhopur
बैठक में कलेक्टर पहाड़िया ने संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में अरबन पीएचसी की कम प्रगति पर रोष जताया। कई स्वास्थ्य केन्द्रों पर लक्ष्य के मुकाबले नगण्य डिलिवरी होने पर नाराजगी जताई और प्रभारी अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जन्म के बाद 30 मिनट में मां का दूध पिलाने, टीकाकरण, आयरन-फोलिक एसिड की दवा देने, रक्त जांच एवं अन्य स्वास्थ्य जांच का कार्य समय पर पूरा करते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। जिला कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के मामले में पीछे रहने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी तरह अच्छे प्रदर्शन के लिए केन्द्रों के कार्यों की सराहना की।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने भी योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने गत माह विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण, प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य, मौसमी बीमारियां, टीबी, एएनसी चेक अप आदि की प्रगति के बारे में जानकारी दी।
बैठक में मिसाल रैंकिंग में टीकाकरण, एएनसी रजिस्ट्रेशन पूर्ण टीकाकरण, चाइल्ड हेल्थ, एनसीडी, पीसीटीएस, ओपीडी, परिवार कल्याण आदि कार्यक्रमों आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना तथा संबंधित ब्लॉक के वीसी केन्द्रों पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं पीएचसी सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !