Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मातृ शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस पर किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर में आज मात्र शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, यूपीएससी, उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी पर टीकाकरण सत्रों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण का कार्य एएनएम, एलएचवी, एजीएनएम एवं आशा सहयोगिनी द्वारा किया गया।डॉ. तेजराम मीणा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मॉनिटरिंग अधिकारियों ने मातृ शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस सत्रों से प्रत्येक घटकों के बारे में अलग-अलग सूचनाएं चिकित्सा कर्मचारियों से प्राप्त की गई, जिसमें गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें खून, पेशाब, एचआईवी, वजन, लंबाई, गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे भ्रूण की धड़कन सहित पूर्ण एएमसी चेकअप इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया।

Inspection done on maternal child health nutrition day Sawai madhopur

जिला ब्लॉक पीएससी स्तर से ऑडीके ऑनलाइन ऐप से समस्त अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की गई। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधिंद्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम, जिला समन्वयक विमलेश शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा, जिला समन्वयक यूएनएफपीए आदित्य तोमर सहित ब्लॉक स्तर के चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सा प्रभारियों द्वारा एमसीएचएन सत्रों के रिकॉर्ड के संधारण और पूरक पोषण घर भ्रमण ड्यू लिस्ट एवं खतरे वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाने की सलाह दी एवं परिवार कल्याण के रजिस्टर की जांच कर कार्यों में गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए गए। डॉ. कमलेश मीणा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने अवगत कराया कि उनके द्वारा मॉनिटरिंग के दौरान चिकित्सा कर्मियों द्वारा निर्धारित पोशाक धारण नहीं किया गया था, जिस पर मौके पर ही संबंधित कार्मिकों को नोटिस प्रदान करने के निर्देश दिए गए। डॉ. तेजराम मीणा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. कमलेश मीणा रैपिड रिस्पांस टीम प्रभारी एवं आर सी एच ओ सुधिंद्र शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विमलेश शर्मा, आज जिला समन्वयक ने ग्रामीणों को बिना मासिक आने वाली महिलाओं व मरीजों को तुरंत ही दुपट्टा तथा रोगियों व परिजनों को रूमाल अथवा गमछे को मुंह पर लगवाए जाने की सलाह दी। साथ ही जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर आशीष गौतम ने सत्रों में टीकाकरण हेतु आने वाली गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं आसपास उपस्थित गांव वालों को कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखने, मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, अल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग करने, गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी रखने, अनावश्यक घर से बाहर नहीं जाने, आवश्यक कार्य होने पर मुंह पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलने के लिए समझाते हुए बेटी अनमोल है, लड़का-लड़की में भेद नहीं करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !