Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विशेष कोरोना जागरूकता अभियान का शुभारंभ सोमवार को

कोरोना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए 21 से 30 जून तक प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इसकी तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने आज रविवार को उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अभियान के जिला सहायक प्रभारी और जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार, एडीएम बीएस पंवार, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, सवाई माधोपुर बीडीओ रामवतार मीणा, सवाई माधोपुर नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने समारोह स्थलए बैठक स्थल तथा वीसी रूम का निरीक्षण कर तैयारियां देखी, प्रचार सामग्री लगाने के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिये।
जिला कलेक्टर ने बताया कि अभियान के जरिए आमजन को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि कोरोना के प्रति सावधानी ही उनके जीवन को खतरे से बचा सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सोमवार को सुबह 11 बजे अभियान का डिजिटल लॉन्च किया जाएगा। इसमें जिलेभर के पंचायत स्तर तक के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों सहित हजारों लोग वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली और प्रभारी सचिव श्रेया गुहा भी जिला मुख्यालय पर मौजूद रहकर अभियान में शामिल होंगे। जिला स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अपरान्ह तीन बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव कोरोना जागरूकता रथ तथा मोबाईल ओपीडी वेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे तथा कोरोना जागरूकता प्रचार सामग्री का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर आमजन को रोगप्रतिरोधक काढ़ा आयुर्वेद विभाग की ओर से पिलाया जाएगा।

Special corona awareness campaign launched Monday
इसके बाद जिला प्रभारी मंत्री जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना के संक्रमण की स्थिति के साथ-साथ गैर-कोविड बीमारियों की स्थिति, क्वारंटाईन सेंटरों पर व्यवस्थाएं, पेयजल आपूर्ति, मनरेगा कार्यों, टिड्डी नियंत्रण अभियान आदि की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बैठक से पूर्व जिला प्रभारी मंत्री पत्रकार वार्ता कर जिले में इस अभियान के संचालन, कोरोना प्रसार रोकने के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी देंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना से रोकथाम से जुड़ी सभी तरह की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। वेंटीलेटर्स, आइसोलेशन वार्ड, पीपीई किट, एन-95, थ्री लेयर मास्क सहित सभी तरह की बचाव सामग्री की कोई कमी नहीं है लेकिन यदि जिले के लोग कोरोना के प्रति लापरवाह हो जाएंगे तो कोरोना प्रदेश के लिए खतरा बन सकता है। इसीलिये यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जिलेभर में चल रहे अभियान के अन्तर्गत शनिवार और रविवार को लगाये गये पोस्टर, पैम्फलेट, सनपैक आदि की फोटो, वीडियो का अवलोकन किया तथा अभियान से जुड़े कार्मिकों की प्रशंषा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !