सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एसडीपीआई सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने 21 जून को पार्टी का ग्यारहवां स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया और लोगों को मिठाई बांटी। इस अवसर पर लोगों को पार्टी के काम के बारे में बताया कि किस तरह से पार्टी ने ग्यारह सालों में दलितों, पिछड़ों, मुस्लिमों के हक की लड़ाई लड़ी है। सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, छाण, जेतपुर, सूरवाल, आदर्श नगर, अंसारी मोहल्ला, नीम चैकी, कच्ची बस्ती आदि जगहों पर पार्टी का स्थापना दिवस सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया