बौंली उपखण्ड के बागडोली कस्बे के गुडला चंदन गांव में प्रशासन ने सोमवार को श्मशान भूमि के रास्ते से कई सालों पुराने अतिमक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार का कोई विरोध न हो इसके लिये भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

तहसीलदार कमल पचैरी ने बताया गांव के श्मशान भूमि और मुख्य रास्ते पर करीब कई सालों से अतिक्रमण किया हुआ था। जिससे श्मशान के मुख्य रास्ते से शव को लेकर निकलने व ग्रामीणों के निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलवाकर रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर श्मशान का रास्ता खुलवाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे पुलिस बल भी तैनात किया गया। इस दौरान तहसीलदार कमल पचैरी, राजस्व पटवारी दिनेश कुमार मीणा, सरपंच गंभीर मल गुर्जर, उप सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम मीणा, आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया