जिले के उपखंड बौंली क्षेत्र के बागडोली गांव में बैरवा मोहल्ले में गत सोमवार रात को आए तेज अंधड़ आंधी के कारण विद्युत पोल पर लग रहे तारों में शॉर्ट सर्किट होने पर विद्युत पोल से करंट खेत के चारों ओर हो रही तारबंदी में आ गया। जिसकी चपेट में आने से को एक गाय के बछड़े व तीन कुत्तों की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि कि वो जब सुबह उठकर आए तो उन्होंने देखा कि यह गाय का बछड़ा तीन कुत्ते मृत पड़े हैं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत लाइनमैन बनवारी लाल मीणा को दी। उन्होंने तुरंत गांव की बिजली बंद कर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर सरपंच का गंभीर मल गुर्जर, लाइनमैन बनवारी लाल मीणा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया