सवाई माधोपुर में अवैध बजरी खनन व निगर्मन के साथ ही अन्य आपराधिक घटनाओं के बारे में पुख्ता सूचना संकलित कर कठोर कार्यवाही करने के क्रम में गठित जिला विशेष टीम को पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा आवश्यक निर्देश प्रदान किये जाकर कठोर कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के निकट सुवरविजन में बजरी के अवैध व्यापार से सम्बन्धित सुचना, डीएसटी द्वारा लगातार फिल्ड में जाकर संकलित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

दिनांक 26-27/06/2020 की अर्ध रात्रि को दौराने गस्त डीएसटी टीम प्रभारी दौलतराम पुलिस निरीक्षक मय डीएसटी टीम, क्यूआरटी टीम के द्वारा पुलिस थाना मलारना डूंगर क्षैत्र के मलारना स्टेशन के पास अवैध बजरी निर्गमन की रोकथाम हेतु कड़ी कार्यवाही करते हुए 14 ट्रैक्टर ट्राॅली जिनमें ऊँचे ऊँचे फंटे लगाकर बजरी भरी हुई थी, को जाप्ते की मदद से घेरा डालकर रोका गया। कार्यवाही के दौरान थाना मलारना डूंगर का जाप्ता भी उपस्थित रहा। खनीज विभाग के सक्षम अधिकारीयों को सूचित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया