Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोरोना जागरूकता अभियान के तहत वाहनों पर चिपकाए जागरूकता स्टीकर

जिले में चलाए जा रहे दस दिवसीय कोरोना जागरूकता अभियान के तहत आज रविवार को परिवहन विभाग की ओर से निजी एवं सरकारी वाहनों पर स्टीकर, पोस्टर एवं जागरूकता प्रचार सामग्री लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी महेश चंद मीना ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से परिवहन निरीक्षक सियाराम शर्मा सहित अन्य कार्मिकों की टीम ने स्थान पर जागरूकता के पोस्टर चिपकाएं। वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के साथ कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने का संदेश भी दिया।
स्टीकर, पोस्टर, पंफलेट के माध्यम से बार बार हाथ धोने, दो गज की दूरी की पालना करने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने, सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूंकने का संदेश दिया गया।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में जागरूकता अभियान के तहत विधायक रामकेश मीना, एडीएम गंगापुर, एसडीएम गंगापुर की उपस्थिति में जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसमें वाहन चालकों को जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को कोरोना जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

Aware sticker pasted vehicles under Corona awareness campaign
इस मौके पर विधायक सहित अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, उपजिला कलेक्टर विजेन्द्र कुमार मीना, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना, उप परिवहन कार्यालय गंगापुर सिटी से परिवहन उपनिरीक्षक यादराम दायमा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा, सहायक प्रोग्रामर नीलेश सिंह जादौन ने गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में कोरोना जनजागरूकता संबंधित संदेश युक्त बैनर, पोस्टर, स्टीकर का विमोचन किया।
परिवहन विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा (जादूगर) द्वारा मनोरंजक जादू का प्रदर्शन कर कोरोना से बचाव के संदेश दिए गए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने जादू को खूब सराहा।
कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत संयोजक जिला परिवहन अधिकारी महेश चंद मीणा के निर्देशनुसार परिवहन विभाग गंगापुर सिटी द्वारा न्यू प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन ऐसोसियेशन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। बस स्टैंड पर बसों सहित छोटे-बड़े वाहनों पर कोराना जागरूकता के पोस्टर बैनर लगाकर कोरोना से बचाव संबंधित उपाय लोगों को बताए गए गये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !