Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गंगापुर में 5 स्थानों पर लगाया कर्फ्यू

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शहर की पाँच कॉलोनियों में आज से कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिनमे सिंधी कॉलोनी, हॉस्पिटल वाला एरिया, चूली गेट, मूर्ति मौहल्ला और हडोत्या कॉलोनी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
यह निर्णय गुरूवार को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गंगापुर सिटी पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाने तथा अधिक से अधिक सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए। प्रत्येक कार्यालय, दुकान के आगे लगाना होगा पोस्टर, कोरोना वायरस के संदेश वाला पोस्टर लगाने के आदेश जारी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 106 केस पॉजिटिव मिले हैं और उनमें से 86 केस सिर्फ गंगापुर सिटी के हैं। सुखद बात यह है कि काफी केसेज नेगेटिव भी हुए हैं। जिले में अब तक लगभग 17 से 18 केस पॉजिटिव है और जिनमें गंगापुर सिटी से 8 से 10 केस हैं।

Curfew imposed  places Gangapur Sawai Madhopur Rajasthan
जिला कलेक्टर ने सभी व्यापारिक संगठन और सभी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ मीटिंग ली और कहीं ना कहीं मीटिंग में उपलब्ध लोगों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जो एडवाइजरी जारी की गई है उसका लोग पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों और सभी समाज सेवी संगठनों और मीडिया के द्वारा अपील करने के बावजूद भी लोगों में अभी जागरूकता की कमी है। इस पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जो लोग राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी कलेक्टर द्वारा कहा गया कि सभी दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठानों पर प्रत्येक ग्राहक को समझाएं और उनमें जागरूकता पैदा करें और साथ ही अपने प्रतिष्ठान पर जागरूकता का पोस्टर अवश्य लगाएं। साथ ही जिला कलेक्टर ने कहा कि बिना मास्क के पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी भी किया जाएगा।
साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा बताया कि सरकार द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं, प्रत्येक कार्यालय जैसे सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, कारखाने शॉपिंग मॉल, बैंक, शोरूम एवं प्रत्येक दुकानदार द्वारा अपने परिसर के प्रवेश द्वार पर पोस्टर हिंदी या अंग्रेजी में अब लगाना अनिवार्य होगा, प्रत्येक व्यवसाय, संगठन, व्यापार मंडल एवं मंडी संगठन डी इस पोस्टर को संबंध बाजार मंडी के मुख्य स्थान पर लगाना जरूरी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !