Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जागरूकता अभियान में छात्र शक्ति का उपयोग महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्र-छात्राओं से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को महामारी के संकट से बचाने जैसे जनहित और खुद के तथा अपनाें के जीवन की रक्षा के प्रयासों में छात्र शक्ति का सकारात्मक उपयोग महत्वपूर्ण है।

Use student power important awareness campaign Chief Minister

गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। ये छात्र प्रतिनिधि प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हालात के दृष्टिगत इस वर्ष प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं को स्थगित करने के मुख्यमंत्री के फैसले पर उनका आभार व्यक्त करने आए थे।

मुख्यमंत्री से छात्रों की इस मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी भी उपस्थित थे। इस दौरान भाटी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के क्रम में गहलोत ने छात्र हित में इस वर्ष परीक्षाएं नहीं करने और अगली कक्षा में क्रमोन्नत करने का संवेदनशील निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्र-छात्राओं तथा युवाओं सहित सभी वर्गाें के कल्याण के प्रति भी संकल्पित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !