बजरी समेत सभी अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोकने के लिये दृढ इच्छाशक्ति के साथ सुनियोजित और समन्वित कार्रवाई की जाए। जिला कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में इस बिन्दु को रेखांकित करते हुये निर्देश दिये कि नोडल विभाग माइनिंग अधिक विस्तृत कार्ययोजना बनाये, अवैध परिवहन के परम्परागत और नये रूट चार्टों की स्टडी करें, मुखबिर लगाये, पुलिस की इंटेलिजेंसी से टाईअप करें और अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करें।
बैठक में खनिज विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बैठक में खनिज अभियंता को पटवारी आदि लोकल कार्मिकों की स्थानीय जानकारी का लाभ उठाने के निर्देश दिए।
.
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी को माॅडिफाइड वाहनों, तेज आवाज में डेक बजाकर निकलने वाले वाहनों तथा बजरी खनन, परिवहन एवं निर्गमन की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने, ऐसे वाहनों के आरसी एवं चालकों के इविंग लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज विभाग के अभियंता को जनमानस को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उप वन संरक्षक, सहायक खनिज अभियन्ता, जिला परिवहन अधिकारी, तहसीलदार सवाई माधोपुर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया