जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को आवश्यक जन सेवाओं से जुड़े विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं स्वीकृत कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए अधिकारी कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कार्यों को पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं दिए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया