Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सावन की पहली बारिश से खिले लोगों के चेहरे

बौंली उपखंड मुख्यालय सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद सावन की पहली मध्यम गति की अच्छी वर्षा होने से क्षेत्र के किसानों सहित आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई। गत कई दिनों से वर्षा की बाट जोह रहे किसानों व गर्मी – उमस से बेहाल हो रहे लोगों को इस वर्षा से बेहद राहत मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी व उमस के बाद दोपहर बाद एकाएक मौसम परिवर्तन हुआ व तेज हवा के साथ इंद्रदेव मेहरबान हुए। उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के कई गांवों में करीबन 20 से 25 मिनट मध्यम वर्षा हुई। वर्षा से सड़कों व नालों से पानी बह निकला व बच्चों व युवाओं ने सावन की इस पहली अच्छी बारिश में भीगने – नहाने का लुत्फ उठाया। दोपहर की इस वर्षा के बाद शाम तक मौसम सुहाना बना रहा तथा बीच-बीच में रुक-रुक कर वर्षा की फुहार का क्रम भी चलता रहा।

People's faces blossomed first rain spring
गौरतलब है कि क्षेत्र में लोग लंबे समय से वर्षा की बाट जो रहे थे। वर्षा नहीं होने से किसान वर्ग बेहद चिंतित हो रहा था। क्षेत्र के डिडवाड़ी निवासी कृषक मल्लू राम गुर्जर ने बताया कि वह अपने खेतों में पूर्व में आषाढ़ मास में हुई हल्की बारिश के दौरान बाजरा, तिल की बुवाई कर चुके थे, लेकिन उसके बाद वर्षा के नहीं होने तथा बीजों के अंकुरित नहीं हो पाने से सारी मेहनत बेकार हो रही थी जो कुछ बीज खेतों में अंकुरित हुए थे, वह भी जलने लग गए थे। ऐसे में रविवार को इंद्र देव की कृपा किसानों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। इस वर्षा से खेतों में पानी लगने से बोई गई अंकुरित फसलों को नया जीवनदान मिला है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !