Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वाणिज्य रेल कर्मचारियों के हितों के लिए मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

(गंगापुर सिटी) वाणिज्य चेकिंग रेलवे कर्मचारियों को रेलवे द्वारा पार्सल एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्राइवेट संस्थानों की भांति मार्केटिंग के लिए लगाया जा रहा है। जो कि किसी भी प्रकार से न्याय संगत नहीं है। इस संबंध में स्थानीय वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ यातायात शाखा द्वारा मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

Trade union submitted memorandum for the interests of commercial railway employees
ज्ञापन में बताया गया है कि रेल कर्मचारियों के पास किसी प्रकार का प्रशिक्षण अनुभव मार्केटिंग का नहीं है। सरकारी आदेश में अजीबोगरीब कोरोना वायरस का हवाला देकर रेलवे के वाणिज्य विभाग को पूर्णतया निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना वायरस माहवारी के चलते नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं नहीं चल पा रही है। जिसके कारण टिकट बुकिंग आरक्षण खिड़की के कर्मचारियों को प्रतिदिन कार्य नियोजित नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण सक्षम अधिकारी द्वारा रेल कर्मचारियों से मार्केट सर्वे कराने का तुगलकी फरमान जारी किया गया। जिसका बेस्ट सेंटर रेलवे मजदूर संघ कड़ा विरोध करती है और मांग करती है कि इस आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। महामारी को देखते हुए गंगापुर सिटी में कई स्थान हॉट स्पॉट बने हुए हैं। जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संपर्क करने पर रेल कर्मचारियों मैं कोरोना वायरस फैलने का भय व्याप्त है।
इस मौके पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ उप मंडल सचिव डीके शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीसी मीणा, यातायात शाखा सचिव आमीन गद्दी, शाखा अध्यक्ष एल मीणा, मुंशी राम मीणा, गजनी लाल मीणा, समंदर सिंह मीणा, युवा नेता चेतराम मीणा, प्रदीप तिवारी, ऋषि मीणा, राधेश्याम गुर्जर, बाबूलाल, मीठालाल, जितेंद्र शर्मा, सुमेर, महेश बघेल सहित काफी रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !