सवाई माधोपुर जिले के बौंली क्षेत्र के बागडोली से बहनोली सड़क क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क के निकले कंकर-पत्थर वाहन चालकों सहित राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। वहीं वाहनों के पीछे उड़ती धूल व मिट्टी के गुबार के चलते लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।

आसपास चलने वाले लोगों को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सरपंच गंभीरमल गुर्जर ने बताया कि करीब 8 साल पुरानी इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से लंबी दूरी तक उखड़ी सड़क पर गहरे गढ्ढे बन गए हैं। वहीं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता इस्लाम खान, हंसराज गुर्जर, ने बताया इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों, ग्राम पंचायत व जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया