Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जरूरतमंद लोगो को बांटे मास्क एवं सेनेटाईजर

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय कोटा के तत्वावधान में बैंक की सीएसआर गतिविधि के तहत सोमवार को सवाई माधोपुर रणथम्भौर रोड़ पर कोरोना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण किया गया।

Distribute masks and sanitizers needy people

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीआरओ सुरेश चंद्र गुप्ता, वकील संजय बोहरा, मुकेश सिंघल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा से पधारे पीएनबी के सहायक महाप्रबंधक नरेश कुमार गर्ग ने की। इस मौकेे पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह बघेला एवं शाखा प्रमुख दारा सिंह गुर्जर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सीएमएचओ एवं पीआरओ बताया कि ने कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता एवं सतर्कता की आवश्यकता है। दो गज की दूरी का पालन करना, घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने, बार-बार हाथ धोेने के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम में लोगों को मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण किया गया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर जरूरतमंद लोगो को सीएसआर के तहत मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण किया जा रहा है ताकि कोरोना से बचा जा सके। इस मौके पर वक्ताओं ने कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !