Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आमजन के हितों को सर्वाेपरि रखकर कार्य करें अधिकारी – कलेक्टर

कलेक्टर ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं स्वीकृत कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि आमजन के हित को सर्वाेपरि रखते हुए अधिकारी कार्य करें।
सरकारी सूत्रों के अनुसार उन्होंने अधिकारियों से कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कार्यों को पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं दिए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे कार्य के लिए लोगों को जिला स्तर पर चक्कर नहीं लगाने पड़े। संबंधित अधिकारी ही अपने स्तर के कार्यों का समय पर निस्तारण कर दें। जिससे आमजन को परेशान नहीं होना पड़े।

Officers should work with utmost interest of common people

जिला कलेक्टर ने जिले में चल रहे विकास कार्य, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की प्रगति की भी बैठक में समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने कंटीजेंसी में लगने वाले हैंडपंप के कार्य नहीं होने पर अधिशासी अभियंता को नोटिस देने तथा संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सीएमचओ को कोविड के साथ साथ अन्य बीमारियों के समुचित उपचार के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने नियमित टीकाकरण की प्रगति को बढ़ाने, मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिये अभी से पूरी तैयारी रखने, फोगिंग करवाए जाने, मच्छररोधी गतिविधियों को करवाने, सीएम नि:शुल्क दवा एवं सीएम नि:शुल्क जांच योजना की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। रूडिप के तृतीय फेज सीवरेज लाइन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रोड रीस्टोरेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए दिए। उप निदेशक कृषि को खाद, कीटनाशक का पर्याप्त स्टाॅक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने संपर्क एवं समाधान पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने तथा पैंडेन्सी को समाप्त करने के निर्देश दिए। बाढ़ नियंत्रण कक्षों का संचालन तीन पारियों में 24 घंटे किए जाने तथा सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सघन वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !