हरियाली अमावस्या के अवसर पर किया पौधारोपण

हरियाली अमावस्या के अवसर पर आज ग्राम पंचायत छारोदा में सरपंच घनश्याम मीणा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। नो मोर पेन ग्रुप के सदस्य विक्रम मीणा, राकेश मीणा, राम सिंह, राम हरि, एसपी मीणा ने पौधारोपण के कार्य में सहयोग किया। साथ ही पौधों के संरक्षण और सुरक्षा करने की शपथ ली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया