Monday , 15 June 2026
Breaking News

संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण की रेंडमली की जाएगी जांच

जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी समस्या का कागज में समाधान कर दिया लेकिन मौके पर समाधान नहीं हुआ तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शिकायत प्राप्त होने तथा कार्यवाही नहीं होने पर अपने आप एस्केलेट होकर उपर के लेवल पर चली गई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार सीएम हैल्पलाइन-181 एवं संपर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों की गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि परिवादों का समय पर निस्तारण करें। यदि नियमों या बजट अभाव के कारण समस्या समाधान नहीं हो सकता तो परिवादी को विनम्रता से जानकारी दे। जिला कलेक्टर ने शिकायतों के निस्तारण की रैंडमलजी जांच किए जाने की बात भी कही, जिससे निस्तारण में गुणवतता बनी रहे।

Disposal cases contact porta lrandomly investigated

सूत्रों के अनुसार बैठक में दस शिकायतों/प्रकरणों के संबंध में वस्तुस्थिति की जांच की। कलेक्टर ने नगर परिषद सवाई माधोपुर में दर्ज सत्यनारायण के प्रकरण शौचालय निर्माण के चार साल बाद भी राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत के संबंध में आयुक्त नगर परिषद से जवाब लिया। इसी प्रकार नेमीचंद शर्मा की राशि जमा होने के बाद भी पट्टे की लीज डीड नहीं दिए जाने के संबंध में वस्तुस्थिति जानी। हीरामन की ढाणी डेकवा के परिवादी की फसल खराबे के बाद भी फसल बीमा मुआवजा नहीं मिलने के संबंध में उप निदेशक कृषि विस्तार से सवाल जवाब किए। गुर्जर बडोदा के रामजीलाल गुर्जर के बिजली कनेक्षन नहीं दिए जाने के परिवाद पर अधिशासी अभियंता बिजली निगम ने मीटर जारी होने एवं कनेक्शन कर दिए जाने की जानकारी दी। बैठक में इस प्रकार अन्य विभागों के अधिकारियों से भी संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य विभागों के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में बिजली निगम के 384, कृषि के 22, फोरेस्ट के 61, नगर परिषद के 82, मनरेगा के 93, पीएचईडी के 146, सहकारिता के 101, माध्यमिक शिक्षा के 38, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के 122 तथा अन्य विभागों के बकाया प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम भवानी सिंह पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र, एसडीएम रघुनाथ सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

CEO Gaurav Budania conducts surprise inspection in malarna dungar panchayat samiti Vikalp Times

सीईओ गौरव बुड़ानिया का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं आईएएस (IAS) अधिकारी …

Fire breaks out at a photocopy shop in the Collectorate complex Sawai Madhopur Vikalp Times

फोटोकॉपी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी (Photocopy) दुकान में गुरुवार सुबह अचानक …

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !