Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जरूरतमंद परिवार को मिलेगा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ

बार-बार सर्वे के बाद भी हो सकता है कि कुछ बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवार अब भी खाद्यान्न सहायता से वंचित हों। अब इनका सर्वे कर इन्हें खाद्यान्न सुरक्षा सूची में शामिल किया जायेगा। जिला कलेक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को सर्वे के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर इस कार्य को 3 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार जन-आधार के डेटाबेस के आधार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों को छोडकर बाकी सभी परिवारों का डेटा एसडीएम को दिया जा रहा है।

The needy family get benefit food security scheme

इसके बाद सर्वे कर पात्र परिवारों का चिन्हीकरण होगा। सर्वे मोबाईल ऐप और ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे ग्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप एवं बीएलओ के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्र में नगरीय निकाय एवं बीएलओं के माध्यम से किया जा रहा है। बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं ई-मित्र पर जाकर या एप के माध्यम से भी पंजीयन करवा सकता है।
सर्वे के समय बेसहारा एवं जरूरतमंद परिवारों से यह सूचना भी एकत्र की जा रही है कि वे किस उचित मूल्य दुकान से राशन लेना पसंद करेंगे। जिनका पूर्व में सर्वे किया जा चुका है, उनके पुनः सर्वे की आवश्यकता नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !