Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप का अभियान जारी

रक्तदान कर लोगों की जान बचाने वाले ग्रुप ने प्रदेश के अलग अलग ब्लड बैंक में डोनर भेज कर अपनी एक मिशाल पेश की है। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप ने संकल्प लिया था कि रक्त की कमी से किसी का भी जीवन समाप्त नहीं होने देंगे।
रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप के सदस्यों ने प्रदेश भर के तीन ब्लड बैंकों में रक्तदान करके तीन लोगों को नया जीवनदान दिया है। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप का वाट्सअप ग्रुप लोगों को जीवनदान देने वाला ग्रुप बन गया है।

Blood donor life donor group's campaign continues

जानकारी के अनुसार गंगापुर सिटी के अपैक्स हॉस्पिटल में भर्ती लीवर इन्फेक्शन से पीड़ित दीनदयाल कुंजेला को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर ग्रुप के सदस्य नेतराम ने वाट्सएप्प ग्रुप पर जानकारी दी। जिस पर सदस्य अजय अपने साथी रवि सैन को लेकर रिया हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान करवाया और 2 यूनिट ब्लड बैंक से उपलब्ध करवाया।
इसी प्रकार जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती छुट्टन लाल टोंक को रक्त की आवश्यकता होने पर ग्रुप के सदस्य विक्रम बलरिया ने ग्रुप की ओर से ब्लड बैंक से ब्लड उपलब्ध करवाया।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में भर्ती जिंदगी और मौत से लड़ रहे नितेश कुमार मोरपा कोंडली को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी ग्रुप के सदस्य अवधेश पीलूखेड़ा को मिलने पर ग्रुप में सूचना देने पर ग्रुप के सदस्य चंद्रकेश मलारना चौड़ ने ग्रुप के सदस्य अवधेश पीलूखेड़ा ओर हेमन्त मैनपुरा के साथ रात को 12 बजे ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।
जिला मुख्यालय पर निजी चिकित्सालय में भर्ती सांवली देवी पीलूखेड़ा को 4 यूनिट ब्लउ उपलब्ध करवाया। पिछले 11 माह से रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप लगातार सांवली की मदद कर रहा है। सांवली देवी को अब तक दिल्ली, जयपुर, एवं सवाई माधोपुर में सोलह यूनिट ब्लड उपलब्ध करवा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !