शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्नातक पार्ट प्रथम वर्ष ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 28 जुलाई से प्रारंभ होगी।
प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 11 अगस्त तक तथा अन्तरिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 17 अगस्त को किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा ई-मित्र पर 22 अगस्त तक शुल्क जमा कराया जा सकेगा। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को तथा प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय का आवंटन 27 अगस्त को किया जाएगा।

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में ऑनलाइन स्नातक पार्ट प्रथम शिक्षण कार्य 29 अगस्त से प्रारंभ होगा। श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए पुनः ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 26 अगस्त से प्रारंभ होगी। उन्होने बताया कि कोरोना कोविड-19 के मध्यनजर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की एडवाईजरी के अनुसार अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच स्थिति सामान्य होने पर की जा सकेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया