Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पौधारोपण के लक्ष्य प्राप्ति में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने मनरेगा तथा वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले में 2.42 लाख पौधे रोपकर उनकी देखभाल का लक्ष्य विभिन्न विभागों को दिया था। इसका शुभारम्भ गत 15 जुलाई को प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 200 पौधे लगाने का लक्ष्य है। कुछ विभागों द्वारा इस कार्य में लापरवाही करने पर जिला कलेक्टर ने सख्ती के संकेत दिये हैं। उन्होंने गुरूवार को निर्देश दिये कि सम्बंधित विभाग का जिला स्तरीय अधिकारी जल्द से जल्द प्रमाण पत्र दे कि आवंटित पौधे वन विभाग से प्राप्त कर रोप दिये गये हैं। इसके साथ विस्तृत रिपोर्ट पेश करें कि किस स्थान पर किस प्रजाति के कितने पौधे लगाये गये, उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिये क्या प्रबंध किये गये, मानसून के बाद इनको पानी देने की क्या व्यवस्था की गई है, आज तक इनमें से कितने पौधे जीवित हैं। जितने पौधे नष्ट हो गये, उतने नये पौधे लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम भौतिक सत्यापन करेगी।

Action will be taken against the officials who have exempted the goal of planting trees

उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत जिले में वन विभाग को 1.14 लाख, ग्रामीण विकास विभाग 45800, रणथम्भौर टाइगर प्रोजेक्ट 30250, शिक्षा 20 हजार, जल ग्रहण 10 हजार, पीडब्ल्यूडी और खनिज 5-5 हजार, सिंचाई 3 हजार, राजस्व, पुलिस, राजीविका और उद्यान 2-2 हजार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, जेवीवीएनएल, जिला उद्योग केन्द्र, रीको 1-1 हजार, पीएचईडी, पशुपालन, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी नगरपरिषद 5-5 सौ, रोडवेज 200, रूडिप 150 तथा परिवहन विभाग को 100 पौधे लगाकर देखभाल का लक्ष्य दिया गया था। वन विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों को कुल 1.28 लाख पौधे लगाने थे लेकिन अभी तक इन्होंने केवल 70 हजार पौधों का ही वन विभाग से उठाव किया है। इसके लिए कलेक्टर ने सूचना एकत्र कर सत्यापन करवाने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही दिए गए निर्देशों की पालना कडाई से करवाने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !