Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एक-एक व्यक्ति सतर्क होगा तो पूरा जिला होगा सतर्क

सवाईमाधोपुर, 7 अगस्त। ‘‘मैं सतर्क हूूं’’ अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने शुक्रवार को सूचना केन्द्र में चल रही जिला स्तरीय कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन कर मास्क लगाकर सेल्फी ली तथा इसे अपने सोशल मीडिया अकांउट्स पर अपलोड किया।

If each person is alert then the entire district will be alert

डॉ.मीना ने बताया कि गांवों में कोरोना जागरूकता की बहुत आवश्यकता थी और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक जागरूकता संदेश फैलाकर बहुत अच्छा कार्य किया है। लॉकडाउन में छूट देने से बडी संख्या में ग्रामीणों को भ्रम हो गया था कि कोरोना जाने वाला है या चला गया है। इस जागरूकता अभियान के बाद ग्रामीण समझ गये हैं कि कोरोना का खतरा पहले से भी ज्यादा है। हमें अब पहले से भी ज्यादा सावधान रहना है। उन्होंने बताया कि मैंने कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन किया, यह प्रदर्शनी माननीय मुख्यमंत्री के संकल्प कोई भूखा नहीं सोएं, कोरोना से जागरूकता, एक व्यक्ति सतर्क होगा तो पूरा जिला सतर्क होगा को साकार कर रही है। प्रत्येक नागरिक को दो गज की दूरी का पालन करने, बार बार साबुन से हाथ धोने, घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने तथा सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूकने के संदेश एवं सरकार की एडवाईजरी का पालन करना चाहिए। सीएमएचओ ने कहा कि कोरोना से लोगों को जागरूक होने तथा सतर्कता रखने पर ही बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिले में किए गए नवाचार एवं जागरूकता गतिविधियों को समझना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनी को सबके लिए उपयोगी बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !