आम लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नायब तहसीलदार मलारना डूंगर अमितेश कुमार मीणा, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता भाडोती हरिकेश मीणा, एसआई करतार सिंह, गिरदावर बाबूलाल पुर्विया ने कस्बे में पहुंचकर पूर्व में नोटिस दिए गए व्यक्तियों के कच्चे अतिक्रमण को हटाया। जानकारी के अनुसार कस्बे स्थित लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर स्थित लालसोट तिराहे से कस्बे को जाने वाली सड़क पर विगत कई वर्षों से लोगों ने अतिक्रमण करके मार्ग को अवरुद्ध कर रखा था एवं जल निकासी को अवरुद्ध कर रखा था। जिसकी समय-समय पर ग्रामवासियों द्वारा पीडब्ल्यूडी प्रशासन व उपखंड प्रशासन को शिकायत की जा रही थी।

कार्यवाही के दौरान इस दौरान कस्बे के घनश्याम मीणा सहित लोगों ने प्रशासन से कच्चे एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के साथ ही मार्ग पर हो रहे पक्के व पुख्ता अतिक्रमण को भी हटाने की मांग की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया