Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सादगी से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

जिले भर में बुधवार 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार लाॅकडाउन की बंदिशों के चलते सादगी पूर्वक मनाया गया।
श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिवमंदिर बजरिया के महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस दौरान मंदिरों में सेवा करने वाले पूजारियों एवं पण्डितों के अलावा कुछ पदाधिकारियों की उपस्थिति में भगवान का श्रृंगार एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। वहीं रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिशेक होगा। 13 अगस्त को नन्दोत्सव मनाया जायेगा।

Krishna Janmashtami celebrated with simplicity

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस वर्ष कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं होने से मन्दिरों में पहले की तरह रौनक दिखाई नहीं दी। अधिकांश लोगों ने अपने अपने घरों पर ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके साथ ही घरों पर छोटे बच्चों को भी भगवान कृष्ण के बाल रूप में तैयार किया। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दुसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेशित की।
गंगापुर सिटी में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के बाजारों में रौनक देखी गई।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूल में सूक्ष्म स्तर पर कोरोना एडवाइजरी का पालन करते हुए बच्चों ने कृष्ण बनकर बाल लीलाओं का सजीव रूप प्रस्तुत किया। शहर में मिठाई की दुकानें, राखी की दुकानें, फल फ्रूट की दुकानें पर लोगों लोगों ने जन्माष्टमी के त्यौहार पर खरीददारी की। जिससे इस कोरोना महामारी के चलते हुए दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आई। शहर के मंदिरों पर भगवान श्रीकृष्ण का महंतो द्वारा श्रंगार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !