शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्नातक पार्ट प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अन्तिम तिथि 11 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है।
महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्रों के आनलाइन सत्यापन 24 अगस्त तक, अन्तरिम वरीयता सूची का प्रकाशन 27 अगस्त, अभ्यर्थियों द्वारा ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 2 सितम्बर होगी। इसके पश्चात प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 5 सितम्बर को, प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन 8 सितम्बर को किया जाएगा। महाविद्यालय में ऑनलाइन स्नातक पार्ट प्रथम शिक्षण कार्य 9 सितम्बर से प्रारंभ होगा।

प्राचार्य ने बताया कि कोरोना कोविड-19 के मध्यनजर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की एडवाईजरी के अनुसार अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों की जांच स्थिति सामान्य होने पर की जा सकेगी। जबकि महाविद्यालय में संशोधित श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए पुनः आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 7 सितम्बर से प्रारंभ होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया