Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विधायकों ने किया इन्दिरा रसोई योजना का शुभारम्भ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में 20 अगस्त गुरुवार को भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयन्ति के अवसर पर शुरू की गई इन्दिरा रसोई योजना का शुभारम्भ विधायकों के द्वारा किया गया।
गंगापुर सिटी में विधायक रामकेश मीना ने पंचायत समिति परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वी.सी. में भाग लिया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा वी.सी. के माध्यम से पूरे राजस्थान में इन्दिरा रसोई योजना का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात बजरिया स्थित आश्रय स्थल पर, कोलीपाड़ा स्थित आश्रय स्थल पर एवं देवी स्टोर चौराहा स्थित विधायक निवास पर इन्दिरा रसोई योजना के सेन्टर का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया।

MLAs inaugurated Indira Rasoi Yojana

विधायक रामकेश मीना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ऐतिहासिक सोच और किसी को भूखा न सोने देने के संकल्प की राह में आज 20 अगस्त गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सम्पूर्ण राजस्थान में इन्दिरा रसोई योजना की सौगात देकर गरीबों व निर्धन व्यक्तियों को लिए मिसाल कायम की है।
इस अवसर पर एडीएम नवरतन कोली, एसडीओ अनिल चौधरी, तहसीलदार ज्ञानचन्द जैमन, विकास अधिकारी सहरिया, नगरपरिषद आयुक्त दीपक चौहान, एईएन नरसी मीना, कोतवाली इंचार्ज दिग्विजय सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हरगोविंद कटारिया, देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगरपरिषद के पार्षदगण, कैलाश चंद मीना, मदन पचैरी, राजकुमार मिश्रा, गिरधारी ठेकेदार, हनुमान लोहे वाले, छोटेलाल सैनी, विजय ठाकुरिया, लाला विजयवर्गीय, शेरसिंह जाटव, रामकिशोर कटारिया, कुबेर मेडिकल, सुरेन्द्र, मदन मण्डी, आदि गंगापुर सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
इसी प्रकार बामनवास में नगर पालिका भवन पर विधायक इंद्रा मीणा ने गुरुवार को इंदिरा रसोई का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने जरूरतमंद निर्धन लोगों को राज सरकार द्वारा मात्र 8 रुपए में पोस्टिक व स्वादिष्ट भोजन पूरे सम्मान के साथ खिलाया जाएगा। विधायक इंद्रा मीणा और उप जिला कलेक्टर बामनवास ने स्वयं रसोई का भोजन खाकर गुणवत्ता की जांच की और संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक इंद्रा मीणा सहित उप जिला कलेक्टर बामनवास, तहसीलदार बामनवास, कर्मचारी मनमोहन दुबे, इकरामुद्दीन खान, इकराम ठेकेदार, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !