जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अश्वनी विज द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान किशोर गृह सवाई माधोपुर में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था आदि की जांच की गई। किशोर गृह निरूद्ध बच्चों एवं उपस्थित कर्मचारीगण को कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने एवं मास्क, फेस शील्ड, सेनेटाईजर आदि का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।

इसी अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत अश्वनी विज, जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया गया। अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने तथा महाअभियान से जुड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के हेल्पलाईन नंबर 8306002136 पर काॅल करके अपना रजिस्टेशन करवाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर मीना अग्रवाल न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय अ.जा./अ.ज.जा. प्रकरण, सवाई माधोपुर, श्वेता शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, संजय कुमार मीना, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया