Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

करोड़ों खर्च होने के बाद भी बौंली वासियों की नहीं बुझ रही प्यास

बौंली उपखंड मुख्यालय के वाशिंदे बीसलपुर पेयजल परियोजना के शुरू होने के बाद भी पेयजल की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। विधायक द्वारा जब से दो दिवस के अंतराल की जलापूर्ति को एक दिवस के अंतराल पर कराया है, लोगों के सामने पेयजल का संकट बढ़ गया है। पानी की बूंद बूंद को तरसते पूरी गर्मी निकल गई तथा वर्षा काल में भी लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।
करीबन 1 माह से तो स्थिति ऐसी बनी हुई है कि एक दिवस के अंतराल की जलापूर्ति पूरी तरह फेल होकर दो दिवस के अंतराल पर ही हो रही है, उसमें भी पर्याप्त मात्रा में पेयजल सप्लाई नहीं किया जा रहा।
जब बीसलपुर पेयजल परियोजना शुरू हुई थी तो जलदाय विभाग ने लाइनों का अभाव बताकर दो दिवस के अंतराल पर टुकड़ों में 30 मिनट के लिए पेयजल का वितरण शुरू किया। इससे कस्बे के नल उपभोक्ताओं को पूर्व की बिगड़ी पेयजल वितरण व्यवस्था से छुटकारा मिला व लोग दो दिवस के अंतराल पर भी जल आपूर्ति होने से अपना काम चला रहे थे। लेकिन बाद में उपभोक्ताओं के बढ़ने व पूर्व में राइजिंग लाइनों के सही तरीके से नहीं बिछाने से वितरण व्यवस्था गड़बड़ाने लगी।
क्षेत्रीय विधायक ने दो दिवस के अंतराल की जलापूर्ति को एक दिवस के अंतराल पर कराने का दबाव बनाया तो विभाग ने मैन राइजिंग लाइनें बिछाने के लिए बजट का अभाव बता एक दिवस के अंतराल की जलापूर्ति करने में आनाकानी की। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा नई राइजिंग लाइनें बिछाने के लिए राशि स्वीकृत की गई राशि स्वीकृत होने के बाद विभाग ने बड़ी लाइने बिछाकर दो दिवस के अंतराल की जलापूर्ति को एक दिवस के अंतराल पर 20 मिनट के लिए शुरू किया। लेकिन 20 मिनट की जलापूर्ति में उपभोक्ताओं को केवल 15 मिनट ही पेयजल सुलभ होने लगा। वह भी कभी दो दिवस के अंतराल पर तो कभी एक दिवस के अंतराल पर। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को एक दिवस के अंतराल की जलापूर्ति का कोई लाभ नहीं मिला। लोगों के सामने वही पहले की तरह पेयजल का संकट पनपने लगा।

Spending Crores rupees bonli resident facing problems drinking Water

इस परेशानी को लेकर पीड़ित उपभोक्ताओं ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया। गत एक सप्ताह से तो स्थिति इस कदर बिगड़ी हुई है कि दो दिवस के अंतराल पर भी उपभोक्ताओं को समय से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही उन्हें पेयजल का संकट झेलना पड़ रहा है।
लोगों के सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि कस्बे में कहीं भी मीठे पेयजल के स्त्रोत नहीं होने से कस्बे के बाशिंदे केवल नल योजना पर ही आश्रित हैं ऐसे में यदि एक दिवस भी जलापूर्ति नहीं हो तो उपभोक्ताओं के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। कहने को विभाग द्वारा कस्बे में दो आर ओ प्लांट भी लगाए हुए हैं लेकिन बीसलपुर पेयजल परियोजना के शुरू होने के बाद से यह आरो प्लांट भी निरर्थक पड़े हुए हैं। विभाग द्वारा इन्हें चालू नहीं रखने से कस्बे के उपभोक्ता इनका सदुपयोग नहीं कर पा रहे मिश्र के कुए के पास लगा हुआ आरो प्लांट लंबे समय से बंद पड़े होने से उपभोक्ताओं को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा।
उपभोक्ताओं का कहना है कि जब बीसलपुर पेयजल परियोजना से समय पर जलापूर्ति नहीं हो रही तो ऐसे में यह आरो प्लांट चालू रहे तो समय बेसमय उपभोक्ता आरो प्लांट से पेयजल लेकर अपना काम निकाल सकते हैं लेकिन विभाग इस ओर भी ध्यान नहीं दे रहा।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी लोगों की इस मूल समस्या की ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहे है। करोड़ों की राशि खर्च होने के बावजूद भी अगर उपभोक्ताओं को समय से पेयजल नहीं मिल पाए तो सरकार को इस ओर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि आखिरकार इसके पीछे क्या कारण है। उपभोक्ताओं को समय से पेयजल नहीं मिलने से उनमें विभाग व प्रशासन के साथ साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !