जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या

बामनवास उपखंड क्षेत्र के गांव भांवरा में एक महिला की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के चलते दर्जनभर आरोपियों ने महिला पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे भांवरा गांव निवासी लक्ष्मा देवी की मौत हो गई। घटना को लेकर बामनवास थाना पर मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य रोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा कर जाम लगा दिया।
एसडीएम बद्रीनारायण मीना व पुलिस अधिकारियों ने मृतका के अंतिम संस्कार से पूर्व गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीणो से समझाईश की। समाचार लिखे जाने तक बामनवास प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के आश्वासन के साथ समझाईश में जुटा हुआ था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया