खिरनी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही चार दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आज शनिवार को समापन हो गया समापन के दौरान मुख्य अतिथि सरपंच कमला मीणा ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
जानकारी देते हुए दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रातः 8 बजे से सेमीफाइनल मैच खेला गया फाइनल मैच 19 वर्षीय आयु वर्ग की बड़ागांव सरवर और सेंट पॉल इंग्लिश मीडियम स्कूल सवाई माधोपुर के बीच हुआ जिसमें सेंट पॉल स्कूल ने जीत दर्ज की।
इसी प्रकार 17 वर्षीय आयु वर्ग में फाइनल मैच राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशलपुरा एवं अल्फा स्कूल के बीच हुआ जिसमें कुशलपुरा की टीम विजय हुई।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि एसबीआई बैंक मैनेजर हंसराज मीणा ने विजेता टीम को ट्रॉफी और अपनी ओर से 11 सौ रूपये पारितोषिक के रूप में दिए। इसी प्रकार उप विजेता टीम को भी 500 रूपये का नगद इनाम दिया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता बद्रीलाल गौतम, भगवान सहाय शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, रामस्वरूप मीणा, प्यार सिंह गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया