दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नेमिनाथजी की नसियां मन्दिर आलनपुर का वार्षिक महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ चमत्कारजी प्रबंध समिति के तत्वावधान में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा धूमधाम से आयोजित किया गया। नसियां मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग से सराबोर था। कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर आलनपुर में चमत्कारजी मंदिर से नेमिनाथजी की नसिया मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ…, रोम रोम से निकले प्रभुवर नाम तुम्हारा…, जैसे भजन गाती हुई चल रही थीं। कलशयात्रा के बाद उपस्थित जनसमूह के बीच मंत्रोच्चार से कलशा ढालो रे स्वरों के साथ जिनेन्द्र भगवान का कलशाभिषेक शांतिधारा किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जिनेन्द्र देव के जयकारों से गूंज उठा। वार्षिक महोत्सव व्यवस्था में नेमिनाथ सोशल ग्रुप ने विशेष एवं सराहनीय योगदान दिया।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया