भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा शहर सवाई माधोपुर द्वारा 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक संस्कृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आगाज आज प्रातः 8.30 बजे राजकीय बालिका सी.सेकेंडरी स्कूल से कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में एक जन जागरण रैली निकाल कर किया गया। रैली को मुख्य अथिति डॉ. गरिमा शर्मा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधालय प्रचार्य नीरू गोयल ने की। संस्कृति सप्ताह प्रभारी राहुल चौधरी व मनीष मंत्री ने बताया कि रैली में शहर के 6 विद्यालयों की 500 बालिकाओं ने भाग लिया। बालिकाएं कन्या भ्रूण हत्या बन्द करो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी है श्रष्टि है के नारे लगाकर कन्याओं का जीवन बचाने का संदेश दे रही थी। सचिव राजेश गोयल ने बताया कि रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई श्री दिगम्बर जैन चंद्र सागर स्कूल पहुंची वहां शाखा अध्यक्ष राम अवतार गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया, और राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया गया। कार्यक्रम में राजेश गर्ग, सुरेंद्र जैन महेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, सत्यनारायण महेश्वरी, श्याम सिहंल, कपिल जैन निर्मल जैन, सुरेश गर्ग, दिनेश सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
मंगलवार को सुबह 8.30 बजे ग्राम नीमली में महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में परिषद की महिला सदस्यों द्वारा गांव की महिलाओं को नारी है तो जीवन है पर सम्बोधित कर बेटी बचाओ का संदेश दिया जाएगा।
Check Also
जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार
कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …
1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …
पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड
सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …
जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया