Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साढ़े पांच माह बाद हुए चौथ माता के दर्शन

साढ़े पांच माह के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को चौथ माता व संग बिराजे बाल गणेश के सीधे दर्शन कर भक्तजन भाव विव्हल हो गए। पहले दिन कोरोना एडवाइजरी नियमों की सख्ती से पालना करते हुए बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेका। सोमवार को सुबह 5 बजे माता की मंगला आरती में भाग लेने वाले नियमित भक्तों के चेहरों पर पहले दिन विशेष उत्साह झलक रहा था।

Chauth Mata darshan after five and a half months

लम्बे प्रतिबंध के बाद माता की मूरत के सीधे दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त आए। चौथ माता ट्रस्ट की ओर से कोरोना एडवाइजरी की सख्ती से पालना करते हुए भक्तों की स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें सैनिटाइज करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया। हालांकि मंदिर के घंटों तक भक्तों की पहुंच नहीं थी तो भी जोश भरी श्रृद्धा से माता की आरती के साथ जयकारों की गूंज कस्बे के हर छोर तक गूंजी। लंबे अंतराल के बाद माता की मूरत को सामने देख कहीं भक्त भाव विभोर हो गए, कई रोते हुए माता की मूरत को एकटक निहारते रहे।
चौथ माता ट्रस्ट सदस्य शक्ति सिंह के अनुसार प्रत्येक भक्त को सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। इधर मंदिर खुलने से परिसर में पूजा प्रसाद सामग्री विक्रेताओं में निराशा नजर आयी। उनका कहना था कि वे 6 माह से बेरोजगार है मंदिर खुलने की सूचना से उन्हें रोजगार की उम्मीद जगी थी। किंतु पूजा प्रसाद के चढ़ावे पर रोक के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। इधर चाय, खिलौने व दूसरे सजावटी सामान के स्टाल पहले दिन अच्छी सजावट के साथ ग्राहकों को रिझाते नजर आए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !