Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. बौंली के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए अजय शेखर

सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड मुख्यालय स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बौंली आई.एफ.डब्ल्यू.जे संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता तथा जिला महासचिव इंजी. ज़िया उल इस्लाम व मलारना डूंगर उपखंड कोषाध्यक्ष श्रवण लाल वर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के साथ पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की शक्ति व एकजुटता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर सहयोग की भावना रखने पर बल दिया।

 

IFWJ Ajay Shekhar elected as president of bonli sawai madhopur
बैठक में बौंली उपखंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे) के उपस्थित सभी नवीनीकृत सदस्यों ने सर्वसम्मति जताते हुए वरिष्ठ पत्रकार अजय शेखर शर्मा को अध्यक्ष व श्रद्धा ओम त्रिवेदी को संरक्षक नियुक्त किया। इसके पश्चात कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा, उपाध्यक्ष हरलाल गुर्जर, महासचिव नरेंद्र सिंह राजावत, सचिव प्रेमराज सैनी, कोषाध्यक्ष राकेश चैधरी, मीडिया प्रभारी मुकेश गुर्जर व संगठन सचिव पद पर हंसराज सैनी को निर्विरोध नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सचिन कुमार मीणा, रामकेश गुर्जर, अजय कुमार मीणा, ओम प्रकाश राव, मोहित बिंदल व आशाराम मीणा को शामिल किया गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें निष्पक्ष रुप से संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

जिलाध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को आई.एफ.डब्ल्यू.जे की सदस्यता का कार्ड प्रदान किया गया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का माला पहना कर स्वागत किया। बैठक का संचालन प्रेमराज सैनी व हरलाल गुर्जर द्वारा किया गया। स्थानीय सदस्यों व पदाधिकारियों ने आगंतुक पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !