ससंदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने आज बोरदा दौरे के दौरान विधायक कोटे से स्वीकृत सार्वजनिक पार्क की चारदीवारी का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि 7 लाख रुपए की लागत से पार्क की चारदीवारी का कार्य चल रहा है। पार्क की चारदीवारी होने से गांव के लोंगो को फायदा मिलेगा। पार्क में आवारा जानवर नहीं घुसेगें।
वहीं संसदीय सचिव ने दोपहर बाद ग्राम बलरिया का दौरा कर विशाल कन्हैया पद दगंल कार्यक्रम में शिरकत की। पद दगंल कार्यक्रम के दौरान आस-पास के गांवों से काफी संख्या में लोग आए। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने पद दगंल के माध्यम से संसदीय सचिव का भव्य स्वागत किया और उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का वर्णन किया।
इस दौरान संसदीय सचिव गोठवाल ने क्षेत्र के लोगो के मध्य बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनी। ग्राम बलरिया के लोंगो ने एकजुट होकर गांव में पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत कराया और कहा कि महिलाओं को बहुत दूर से पानी लाना पड़ता है। जिसकी वजह से क्षेत्र की महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के लोंगो की समस्या का निदान करने के लिए मंच के माध्यम से ही उन्होंने एक करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए की लागत से पेयजल योजना की घोषणा की। साथ ही कहा बहुत जल्द ही ग्राम बलरिया के लोंगो को पेयजल का लाभ मिलेगा। गांव में घर-घर तक पानी पहुंचाया जाएगा जिससे क्षेत्र में चल रही पानी की गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Check Also
बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम
सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …
बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज
सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया