Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मंडल प्रशिक्षण आयुक्त ने किया ग्रुप निरीक्षण

राजस्थान राज्य की अनुपालना में स्थानीय संघ सम्भाल, ग्रुप निरीक्षण और स्काउट गाइड की गतिविधियों के सुव्यवस्थित और सफल संचालन के उद्देश्य से चल रहे सघन निरीक्षण के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण आयुक्त मीना शर्मा ने सवाई माधोपुर स्थानीय संघ और खंडार स्थानीय संघ का निरीक्षण किया।
खंडार सचिव शशिभूषण शर्मा द्वारा स्थानीय संघ रिकॉर्ड का निरीक्षण करवाया गया। निरिक्षण के दौरान कार्य संतुष्टिपूर्ण पाया गया, कुछ कार्य में परेशानियों का निदान मंडल प्रशिक्षण आयुक्त शर्मा द्वारा किया गया।

Mandal Training Commissioner did group inspection

 

 

इसी प्रकार ग्रुप निरीक्षण के अंतर्गत राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बहरावण्डा का निरीक्षण किया। गाइड कैप्टेन सरोज सिंह ने कंपनी रिकॉर्ड बताया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अलका शर्मा ने गाइड्स की गतिविधियों में सक्रियता से चलने और विद्यालय की गाइड्स द्वारा राज्य पुरस्कार अवार्ड प्राप्त करने और राष्ट्रपति अवार्ड के लिए विद्यालय की गाइड्स के चयन की बात बताई। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावण्डा का ग्रुप निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रशिक्षण आयुक्त मीना शर्मा ने गाइड कप्तान मंजू चौधरी को गाइड कम्पनी रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए गए और एडवांस कोर्स करने के लिए कहा गया।
सी.ओ. गाइड दिव्या के आग्रह पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद मीना द्वारा विद्यालय में रेंजर टीम का रजिस्ट्रेशन करवाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए स्काउट गाइड गतिविधियों के सफल संचालन के लिए सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। जिला मुख्यायल के महावीर प्रसाद जैन द्वारा एन.जी.सी. की जानकारी दी गयी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !