Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस की ओडीके ऐप से की माॅनिटरिंग

जिला सवाई माधोपुर के गंगापुर शहरी क्षेत्र में शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों व आंगनवाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण की सेवाएं एएनएम/एलएचवी/जीएनएम एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगोटिया एवं उदेई मोड गंगापुर सिटी एवं उनके परिक्षेत्र में आने वाली आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सेवाएं प्रदान की गयी।

Urban Health Nutrition Day Monitoring with ODK app

शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचे, महिलाओं के पेट की जांच, पेशाब की जांच, खून की जांच, एचआईवी जांच, वजन, लम्बाई, बच्चे की धड़कन सहित पूर्ण एएनसी चेकअप इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया। जिले व यूपीएचसी स्तर से ओडीके ऐप से समस्त अधिकारियों द्वारा माॅनिटरिंग की गयी। चिकित्सा अधिकारियों/प्रभारियों द्वारा यूएचएनडी सत्रों के रिकाॅर्ड संधारण , पूरक पोषण, गृह भ्रमण, ड्यू लिस्ट एवं खतरे वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाने की सलाह दी साथ ही जिले में डिप्थीरिया व टीडी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस हेतु यूपीएचसी हिंगोटिया व उदेई मोड के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. एस.के.गुप्ता पब्लिक हैल्थ मैनेजर भंवर सिंह राजपूत, नजमा बानो एवं इसके माइक्रोप्लान हेतु एसीडीईओ विकास गुप्ता व सौरभ अग्रवाल से चर्चा कर शहरी क्षेत्र में 5-16 वर्ष तक के छूटे हुए सभी बच्चों को टीकाकृत करने के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही कोरोना सक्रमण माहमारी के मद्देनज़र टीकाकरण के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं परिजनों व रोगियों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने, मास्क लगाने बार-बार हाथ धोने एलकोहल युक्त हेड सेनेटाईजर का प्रयोग करने अनावश्यक घर से बाहर नहीं जाने आवश्यक कार्य होने पर मूंह पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलने के लिए विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के पब्लिक हैल्थ मैनेजर भंवर सिंह राजपूत, नजमा बानो एसीडीईओ विकास गुप्ता, सौरभ अग्रवाल एएनएम अल्का गोयल, रजनीश गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा वैक्सीनेटर आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !