Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

केन्द्र सरकार द्वारा देश के किसानों के हित को दर किनार कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की मंशा से लाये गए कृषि बिल के विरोध मे जिला मुख्यालय सवाई माधाोपुर पर मुख्य डाकघर के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।

Congress protests against agriculture bill 2020

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार के द्वारा किसान व व्यापारी विरोधी लाये गए बिलों के विरोध मे जिला कांग्रेस के तत्कालीन महामंत्री हरि मोहन शर्मा ने बताया कि ये बिल केवल मात्र कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का जरिया है। इससे मण्डी व्यवस्था खत्म होगी और व्यापारियों की मनमानी बढ़ेगी। आवश्यक वस्तु संषोधन अध्यादेश से कालाबाजारी रोकने के लिए बनाये गए ऐसेसियल एक्ट 1955 का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा व जमाखोरी तथा काला बाजारी बढ़ेगी जिसका सीधा फायदा पूंजीपतियों को मिलेगा। यह मोदी सरकार का किसान विरोधी काला कानून है। उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने इन बिलों का विरोध किया व इसे भाजपा सरकार की जन विरोधी कार्यवाही बताया। किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिर्राज सिंह गूर्जर ने कहा कि इन बिलों के लागू होने पर कंपनियां किसानों की जमीन पर खेती करेगी व किसान को मजदूर के रुप में कार्य करना पड़ेगा। इस अवसर पर मौजुद पदाधिकारियों ने किसान विरोधी काला कानून वापस लो के नारे भी लगाये।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मीकुमार शर्मा, हरि मोहन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अली मोहम्मद, नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान, महा सचिव संजय गौतम, विजय पणिकर, कासम अली आदि थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !