Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नरेश मीणा व साथियों की रिहाई एवं मुकदमा वापस लेने की मांग

राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व महासचिव एवं कांग्रेस नेता नरेश मीणा एवं उनके साथियों की रिहाई एवं मुकदमा वापस लेने के लिए जिले के युवाओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

 

Memorandum submitted for release of Naresh Meena associates withdraw case
ज्ञापन में बताया गया कि 17 सितम्बर को नरेश मीणा व उनके साथियों द्वारा कवाई थाने में अवैध बजरी से भरा ट्रक पकड़ कर जब्त करवाया गया था। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके विरोध में नरेश मीणा व उसके साथियों ने कवाई पुलिस थाने के सामने गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन कर भूख हड़ताल पर बैठ गए। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया। नरेश मीणा एवं अन्य 9 साथियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा संगीन धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कर एवं बंद कर उनके साथ मारपीट की गई।
जिला मुख्यालय पर युवा साथियों ने कहा है कि 48 घंटे में झूठे मुकदमे हटाकर रिहा नहीं किया तो प्रदेश भर में युवाओं का सैलाब नरेश मीणा के समर्थन में उतरेगा, जिसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार एवं प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में मोतीलाल मीणा जड़ावता, ऋषिकेश करमोदा, दिनेश बैंसला, लाखन मीना, बृजेश शर्मा, लोकेश मीना, विकास अजनोटी, विमल भेसखेडा, चेतन मैनपुरा, विनोद मैनपुरा, दीपक, कमलेश फौजी, अशोक महाराजा सहित कई दर्जनों साथी उपस्थित थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !