Thursday , 23 July 2026
Breaking News

शहर की बदहाल सड़कों के लिये भाजपा ने निकाला विरोध जुलुस

भाजपा सवाई माधोपुर शहर मण्डल द्वारा पिछले आठ-दस माह के लम्बे समय से धीमी गति से चल रहे सिवरेज कार्य से पूरे शहर की नरकीय स्थिति को दुरुस्त कराने व शहर के मुख्य बाजार का रोड़-निर्माण कार्य हर हालत में सात दिवस में शुरु कराने व यथासम्भव शीघ्रातिशीघ्र निपटाने की मांग को लेकर दण्डवीर बालाजी से शुरु कर हाथों में स्लोगन तख्तियां व झंडों के साथ नारे बाजी करते हुए पूरे मुख्य बाजार होकर खण्डार बस-स्टेण्ड तिराहे तक जूलूस निकाला। जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया व शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने किया।
जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया, जिलामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, पूर्व उपसभापति कपिल जैन, मनजीत सिंह, साधना सिंह मण्डल महामंत्री मनिष जैन, बाबू लाल पेन्टर, प्रेमप्रकाश पाराशर, हनुमान माली, रुपेश नामा, गिरधारी रैगर, चेतन, मदन मोहन गुप्ता सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व व्यापारीगण शामिल रहे।

BJP protest procession for the bad roads of the city Sawai madhopur

मुख्य बाजार के प्रत्येक चौराहे पर नुक्कड़ सभा में शहर की बदहाली पर स्थानिय विधायक व जिला प्रशासन के उदासीन रवैये की जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया, जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा ने कड़ी भत्सर्ना की व सिवरेज लाइन कार्य में एक क्षेत्र में काम निपटाने के बाद दूसरे एरिये में काम शुरु करने की बजाय शहर की हर गली को खोदकर पटक देने से वाहनों का आवागमन व पैदल चलना भी दुश्वार होने पर गहरी नाराजगी जतायी। साथ ही मुख्य बाजार के रोड़-निर्माण को सात दिवस में शुरु न होने पर भाजपा द्वारा बड़े जन-आंदोलन करने की कड़ी चेतावनी दी।
भाजपा जिला प्रवक्ता दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि जुलुस के बाद जिला कलेक्टर को जिलाध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया व शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधि मण्डल को 30 सितम्बर से पूर्व शहर के मुख्य बाजार की सड़क का निर्माण कार्य शुरु कराने का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !